World · BREAKING

अमेज़_हेल्थ_केयर_हॉस्पिटल_की_छत_से_सरकारी सप्लाई की 251 दवाइयां जब्त.

##बाप_रे_बाप_सरकारी_दवाई

Admin ·3 min read ·September 19, 2026 ·1 views
अमेज़_हेल्थ_केयर_हॉस्पिटल_की_छत_से_सरकारी सप्लाई की 251 दवाइयां जब्त.
... गुप्त सूचना पर औषधि निरीक्षकों की टीम ने की कार्रवाई, सात प्रकार की दवाइयां बरामद. दाउदनगर (औरंगाबाद ) अमेज़ हेल्थ केयर हॉस्पिटल पिराही बाग बारून रोड दाऊदनगर मे पदाधिकारी के द्वारा किया गया छापमारी गुप्त सूचना के आधार पर औषधि विभाग की टीम ने दाउदनगर स्थित अमेज़ हेल्थ केयर हॉस्पिटल में छापेमारी कर सरकारी सप्लाई की दवाइयां बरामद की हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार हॉस्पिटल की छत पर एक कमरे में इन दवाइयों को अनाधिकृत रूप से संचित कर रखा गया था।कार्रवाई के दौरान औषधि निरीक्षक हरेराम सिंह, औषधि निरीक्षक हेमंत कुमार पंडित, सहायक औषधि नियंत्रक, औरंगाबाद तथा दाऊदनगर अंचल अधिकारी सतीश कुमार सिंह, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ अनमोल कुमार एवं के साथ दाऊदनगर थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल मौजूद रहे। टीम ने कमरे की जांच के दौरान कुल सात प्रकार की 251 दवाइयां बरामद कीं। बरामद दवाइयों की विधिवत जप्ती सूची तैयार कर उन्हें जब्त कर लिया गया है। उपस्थित पदाधिकारी अस्पताल का लाइसेंस की कागज भी मांगा गया तो कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं किया. पदाधिकारी का कहना है कि इससे प्रतीत होता है कि कोई भी लाइसेंस नहीं है.बिना लाइसेंस के ही धड़ल्ले से में रोड अस्पताल चल रहा है औषधि विभाग के अधिकारियों के अनुसार मामले में औषधि एवं अंगराग नियमावली, 1945 के प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। विभाग द्वारा बरामद दवाइयों के स्रोत और उन्हें अनाधिकृत रूप से रखने के संबंध में भी जांच की जा रही है।