World · BREAKING

भखरुआ वासी एकता संघ की बैठक में पूजा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने का निर्णय

Admin ·3 min read ·September 29, 2026 ·5 views
भखरुआ वासी एकता संघ की बैठक में पूजा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने का निर्णय
दाउदनगर (औरंगाबाद)भखरुआ वासी एकता संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संघ के सभी सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में गया रोड स्थित देवी मंदिर के जीर्णोद्धार के साथ-साथ आगामी लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘दूगोला’ का आयोजन किया जाएगा। सदस्यों ने बताया कि भखरुआ वासी एकता संघ का वर्षों पुराना इतिहास रहा है कि लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। हालांकि, कुछ कारणों से पिछले कुछ वर्षों से यह परंपरा बंद थी। बैठक में संघ के सदस्यों ने पुरानी परंपरा को फिर से शुरू करने और कार्यक्रम को भव्य रूप से आयोजित करने का निर्णय लिया। साथ ही गया रोड स्थित देवी मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर भी आवश्यक पहल करने पर सहमति बनी। बैठक में भखरुआ वासी एकता संघ के सभी सदस्य मौजूद रहे और आयोजन को सफल बनाने के लिए आपसी सहयोग एवं एकजुटता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।