World · BREAKING
बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री के पुत्र अभिमन्यु यादव का दाउदनगर के भगवान बिगहा में किया गया भव्य स्वागत.

👌👌👌
दाउदनगर (औरंगाबाद)। बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव के पुत्र अभिमन्यु यादव के दाउदनगर पहुंचने पर विभिन्न स्थानों पर समर्थकों एवं स्थानीय लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
पटना से दाउदनगर आने के क्रम में सिपहा-लख गोरैया स्थान पर लोगों ने उनका फूल-माला एवं गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने दाउदनगर के दो स्थानों पर आयोजित गणेश पूजा समितियों में पहुंचकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। इस दौरान पूजा समितियों की ओर से भी उनका स्वागत किया गया।
वहीं, भगवान बीघा में युवा साथियों द्वारा अभिमन्यु यादव को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया। स्वागत करने वालों में राधा यादव, मनीष यादव, मंजय यादव, लुटावन यादव, मुकेश कुमार, सुभाष यादव, सुधीर यादव, मंडल यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे। इस दौरान सनोज यादव,शाहिल सोनी एवं मुकेश यादव भी उपस्थित रहे।
स्वागत से अभिभूत अभिमन्यु यादव ने सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।