World · BREAKING
भूतपूर्व सीआईडी इंस्पेक्टर देवलगल सिंह के निधन पर शोक, ढोल-नगाड़े के साथ दी गई अंतिम विदाई.

दाउदनगर (औरंगाबाद ) दाउदनगर ग्राम भखरुआ तिवारी मोहल्ला निवासी एवं बिहार पुलिस के भूतपूर्व सीआईडी इंस्पेक्टर देवलगन सिंह का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिजनों, शुभचिंतकों एवं स्थानीय लोगों में शोक की लहर है। बताया गया कि देवलगन सिंह बिहार पुलिस के सीआईडी विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे। करीब 26 वर्ष पूर्व वे पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए थे। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने विभाग में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।
उनके निधन पर बड़ी संख्या में लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की। उनकी अंतिम यात्रा में काफी संख्या में लोग शामिल हुए। ढोल-नगाड़े के साथ सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान माहौल गमगीन रहा और लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी।देवलगन सिंह अपने पीछे पांच पुत्र एवं एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके पुत्रों में सूरज सिंह, राज कुमार, शशि भूषण सिंह, कुंदन कुमार,जितेंद्र सिंह शामिल है.दुःख व्यक्त करने वाले में विकास कुमार,आलोक कुमार,शनी कुमार समेत अन्य परिजन शामिल प्रकाश कुमार, गौरव कुमार, रामइक़बाल सिंह, कमलेस सिंह, संतोष सिंह उर्फ़ डॉक्टर साहेब उनके निधन से परिवार में शोक का माहौल है।