World · BREAKING
चापाकल में उतरे करंट की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

ओबरा (औरंगाबाद)। ओबरा थाना क्षेत्र के अतरौली गांव में चापाकल में उतरे विद्युत करंट की चपेट में आने से 62 वर्षीय महेन्द्र पासवान की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।बताया जाता है कि महेन्द्र पासवान चापाकल के पास गए थे। इसी दौरान चापाकल में विद्युत करंट प्रवाहित होने के कारण वे उसकी चपेट में आ गए। करंट लगने से वे गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों एवं ग्रामीणों द्वारा उन्हें इलाज के लिए ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।