World · BREAKING

चोरी के 90 हजार रुपए बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार.

Admin ·3 min read ·August 10, 2026 ·14 views
चोरी के 90 हजार रुपए बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार.
दाउदनगर (औरंगाबाद)थाना की पुलिस ने एक पिकअप वाहन से चोरी गए 90000 रुपए की राशि को बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इस मामले में गयाजी जिले के बुनियादगंज थाना क्षेत्र के सादीपुर निवासी राहुल कुमार नामक युवक को गिरफ्तार किया है, जो दाऊदनगर फौजी होटल का कर्मचारी है. थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि पटना जिला के सिगेड़ी थाना क्षेत्र के वलीपुर निवासी नागेंद्र कुमार वर्मा द्वारा दाउदनगर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई, जिसमें कहा गया कि ड्राइवर सीट के नीचे रखे 90000 रुपए की चोरी कर ली गई है. पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में थाना स्तर से एसआईटी का गठन कर गुप्तचर,आसूचना संकलन एवं तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से उक्त होटल में कार्यरत उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया.उसके पास से 90000 रुपए बरामद किए गए.छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष विकास कुमा,र सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार, एएसआई, भूपेंद्र सिंह उदय चंद्र चौधरी एवं सिपाही नीतीश कुमार शामिल रहे|