World · BREAKING
एसडीपीओ ने दाउदनगर थाना का किया निरीक्षण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश

दाउदनगर (औरंगाबाद), 28 सितंबर 2026।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दाउदनगर द्वारा सोमवार को दाउदनगर थाना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना के विभिन्न अभिलेखों एवं थाना दैनिकी का अवलोकन किया गया तथा लंबित कांडों की समीक्षा की गई।
एसडीपीओ चन्द्रभूषण ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही पुलिस मुख्यालय, पटना एवं पुलिस महानिरीक्षक, मगध क्षेत्र, गया द्वारा जारी निर्देशों के शत-प्रतिशत अनुपालन को लेकर थाना के पुलिस पदाधिकारियों को विस्तृत ब्रीफिंग की गई।
निरीक्षण के दौरान पुलिस पदाधिकारियों को कर्तव्य के प्रति सजग रहते हुए मामलों के निष्पादन में तेजी लाने तथा वरीय अधिकारियों द्वारा जारी निर्देशों का गंभीरता से पालन करने का निर्देश दिया गया।