World · BREAKING

गोह थाना क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-120 पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में हुआ।

Admin ·Goh Daudnagar ·3 min read ·July 15, 2026 ·2 views
गोह थाना क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-120 पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में हुआ।
मृतक की पहचान सरेया गांव निवासी प्रदीप सिंह के 18 वर्षीय पुत्र अभिनव कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक की पहचान रोहतास जिले के बिक्रम थाना क्षेत्र के खेलड़िया गांव निवासी पिंटु सिंह के 16 वर्षीय पुत्र कार्तिक उर्फ छोटू के रूप में हुई है। कार्तिक इन दिनों अपने मामा के घर अकौना गांव आया हुआ था। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक एक जन्मदिन समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान दाउदनगर की ओर से आ रही एक स्कॉर्पियो और गया की ओर जा रही उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को पहले गोह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया रेफर कर दिया गया। इलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में अभिनव कुमार की मौत हो गई। अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। गोह थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि दुर्घटना में शामिल स्कॉर्पियो और बाइक को जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।