World · BREAKING
दाउदनगर में बिहार बंद का दिखा छिटपुट असर, जनजीवन सामान्य रहा
बाजार आंशिक रूप से प्रभावित, अधिकांश दुकानें खुलीं, प्रशासन रहा पूरी तरह सतर्क
दाउदनगर (औरंगाबाद): बिहार बंद के आह्वान का असर शनिवार को दाउदनगर में छिटपुट रूप से देखने को मिला। नगर के कुछ हिस्सों में कुछ समय के लिए दुकानें बंद रहीं, जबकि अधिकांश बाजार, निजी प्रतिष्ठान और सामान्य यातायात पहले की तरह संचालित होते रहे। आम जनजीवन पर बंद का व्यापक प्रभाव नहीं देखा गया
प्रशासन ने किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पहले से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती रही तथा लगातार निगरानी की गई। पूरे दिन स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही और कहीं से किसी बड़ी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
बाजार में ग्राहकों की आवाजाही सामान्य दिनों की तुलना में कुछ कम रही, लेकिन आवश्यक सेवाएं और यातायात प्रभावित नहीं हुए। स्थानीय लोगों ने भी शांति और संयम बनाए रखा।