World · BREAKING
हसपुरा_पुलिस ने रविवार को पंचरुखिया बाजार के पास नहर के समीप कार्रवाई की।

# पुलिस ने एक बाइक से 140 लीटर देशी महुआ शराब पकड़ी। मौके से शराब के धंधे में शामिल एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार युवक की पहचान पौथु थाना क्षेत्र के झिंगुरी गांव निवासी नरेंद्र रविदास के बेटे छोटू कुमार के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सिहाड़ी की ओर से नहर वाली सड़क के रास्ते शराब ले जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने पंचरुखिया नहर पुल के पास घेराबंदी की।
आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
इसी दौरान बाइक पर बोरे में शराब लेकर जा रहे छोटू कुमार को पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी में 140 लीटर शराब मिली। पुलिस ने शराब और बाइक जब्त कर छोटू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
कार्रवाई में एसआई उमेश कुमार और नेहाल अहमद शामिल थे। गिरफ्तार धंधेबाज के खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।