World · BREAKING

जननायक अखिलेश यादव के जन्मदिन पर अजीत यादव ने दी हार्दिक शुभकामनाएं, कहा– समाजवाद की विचारधारा को मिलती रहे नई ऊर्जा

Admin ·Lucknow ( UP ) ·3 min read ·July 1, 2026 ·43 views
जननायक अखिलेश यादव के जन्मदिन पर अजीत यादव ने दी हार्दिक शुभकामनाएं, कहा– समाजवाद की विचारधारा को मिलती रहे नई ऊर्जा
रिपोर्ट | Mayra TV समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav के जन्मदिन के अवसर पर RJD युवा प्रदेश महासचिव एवं भोजपुर जिला प्रभारी अजीत यादव ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अजीत यादव ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि अखिलेश यादव समाजवादी विचारधारा के मजबूत स्तंभ हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के विकास, युवाओं, किसानों, गरीबों तथा समाज के सभी वर्गों के हित में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि अखिलेश यादव स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन प्राप्त करें तथा समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों में निरंतर अग्रसर रहें। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी आंदोलन को नई दिशा और नई ऊर्जा मिली है। उनके जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और सभी उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं। गौरतलब है कि 1 जुलाई को अखिलेश यादव का जन्मदिन पूरे उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा कार्यों, पौधारोपण, रक्तदान शिविर तथा जनकल्याण कार्यक्रमों के साथ मनाया जा रहा है।