World · BREAKING
... #जिउतिया_पर्व_को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक

दाउदनगर। जिउतिया पर्व को लेकर दाउदनगर थाना परिसर में मंगलवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) अमित राजन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (DSP) चन्द्रभूषण, सर्किल इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार यादव, थानाध्यक्ष विकास कुमार सहित शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे।
बैठक में आगामी 1 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक जिउतिया पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने पर्व के दौरान आपसी भाईचारा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की।
बैठक में नकल अभिनव प्रतियोगिता को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए प्रशासन एवं पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी।
शांति समिति के सदस्यों से भी पर्व के दौरान प्रशासन का सहयोग करने तथा लोगों के बीच शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की गई।