World · BREAKING

खेत में जेसीबी का गढ्ढा बना मौत का कुआं। डूबने से नानी-नाती की मौत, गांव में मातम

Admin ·3 min read ·July 27, 2026 ·5 views
खेत में जेसीबी का गढ्ढा बना मौत का कुआं।  डूबने से नानी-नाती की मौत, गांव में मातम
गोह (औरंगाबाद) गोह थाना क्षेत्र के बहुरिया बर्मा गांव में रविवार को खेत के गड्ढे में डूबने से नानी और नाती की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से गांव में कोहराम मच गया। मृतकों की पहचान उक्त गांव निवासी विजय पासवान की 48 वर्षीय पत्नी बेनी देवी उनके नाती अरवल जिले के महेंदीया थाना क्षेत्र के सोहसा गांव निवासी सोनू कुमार के 3 वर्षीय पुत्र शिवांशु कुमार के रूप में हुई है। शिवांशु फिलहाल नानी के घर आया हुआ था। जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम करीब 4 बजे बेनी देवी अपने नाती को लेकर खेत में कृषि कार्य देखने गई थीं। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से दोनों खेत में बने गड्ढे में गिर गए और डूब गए। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही गोह थानाध्यक्ष राजीव कुमार मौके पर पहुंचे। और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया गया है। एक साथ दो मौतों से पूरे परिवार और गांव में शोक की लहर है। *जेसीबी का गढ्ढा बना मौत का कारण* इधर मौत के बाद ग्रामीणों ने जमीन मालिक दधपी गांव निवासी कमला सिंह पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि एकाएक इतनी गढ्ढे के चलते यह घटना हुई, अगर पूर्व में बैरिकेडिंग किया रहता तो इतनी बड़ी घटना नहीं होती। इधर पूरे मामले की छानबीन में गोह पुलिस जुट गई है।