World · BREAKING

महिला का शव बरामद,हत्या का आरोप

Admin ·3 min read ·August 9, 2026 ·7 views
महिला का शव बरामद,हत्या का आरोप
हसपुरा थाना की पुलिस ने रविवार को हसपुरा थाना के पीरू पंचायत के बेला बिगहा गांव से 38 वर्षीय विवाहिता सोनिया देवी का शव उसके घर से बरामद किया है।पुलिस ने शव को पोस्मार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।मृतका के मायके वालों ने मृतका के पति रमेश चौधरी पर शनिवार की रात गला दबाकर हत्या कर दिए जाने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि मामला में हर बिंदुओं पर जांच की जा रही है।घटना कैसे हुई इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगा।फिलहाल शरीर में चोट का निशान नहीं है।गले पर हल्का निशान है।मामले में पटना जिले के पालीगंज थाना क्षेत्र के बीबीपुर ढिबरा गांव के मृतक के पिता रामचंद्र चौधरी के बयान पर हसपुरा थाना में मामला दर्ज कर ली गई है।मामले में पति पर हत्या का आरोप लगाया गया है।आरोप है कि मृतक के साथ पहले भी मारपीट करने का किया जाता था।समाचार लिखे जाने तक पति फरार है।मृतका अपने पीछे तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गई है, जिनमें से एक बेटी की शादी हो चुकी है। गांव में चर्चा के अनुसार दो-तीन दिनों से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था।इसी दौरान घटना घटित हुई। हालांकि झगड़े का स्पष्ट कारण अभी पता नहीं चल सका है।घटना के बाद से गांव का माहौल गमगीन हो गया है।पुत्री अंजू कुमारी,पुत्र जयप्रकाश,देवानंद कुमार समेत बहन और परिजन का रो रोकर बुरा हाल है।उनके आँखों से आंसू नहीं रुक पा रहे है।आस पास की लगी भीड़ परिजनों को सांत्वनाएं दे रहे हैं।