World · BREAKING

औरंगाबाद जिला के गोह थाना क्षेत्र के कैथी नहर के समीप मारपीट और चाकूबाजी के मामले में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। इन पर एक व्यक्ति से मारपीट कर चाकू से हमला करने और गले से चेन व नगदी छीनने का आरोप है।

Admin ·3 min read ·August 23, 2026 ·35 views
औरंगाबाद जिला के गोह थाना क्षेत्र के  कैथी नहर के समीप मारपीट और चाकूबाजी के मामले में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। इन पर एक व्यक्ति से मारपीट कर चाकू से हमला करने और गले से चेन व नगदी छीनने का आरोप है।
यह घटना गुरुवार को हुई थी। कैथी बेनी गांव निवासी रंजीत कुमार दाउदनगर से अपना काम निपटाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बेनी कैथी नहर के पास घात लगाए बैठे चार युवकों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने रंजीत कुमार के साथ मारपीट की, चाकू से हमला किया और उनके गले से सोने की चेन व नगदी रुपये छीनकर फरार हो गए। पीड़ित रंजीत कुमार ने गांव के ही जनार्दन यादव के पुत्र रवि कुमार (28) और राजबलभ कुमार (25), तथा मोहन यादव के पुत्र ऋतिक कुमार (25) और बिट्टू कुमार सहित दो अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों नामजद आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।