World · BREAKING
औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र के तुलसी बिगहा में 4 जुलाई की रात हुई सन्नी कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।

पुलिस जांच में मृतक की पत्नी पल्लवी कुमारी ही हत्यारी निकली। उसने पति की हत्या कर खुद अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
जानकारी के अनुसार, 5 जुलाई को मनोज महतो के 21 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। आरोपी पत्नी पल्लवी कुमारी ने पुलिस और परिजनों को गुमराह करने के लिए बताया था कि सन्नीबिस्तर से गिर गया था। हालांकि, सन्नी के गले पर मिले निशान ने मामले को नया मोड़ दे दिया, जिसके बाद पुलिस ने गहनता से जांच शुरू की।
पुलिस पूछताछ में आरोपी पत्नी ने बताया कि उसका इरादा हत्या करने का नहीं था। उसने बताया कि कॉलेज में एडमिशन को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसी दौरान पल्लवी ने सन्नी के गले में पहनी ताबीज वाली रस्सी पकड़ ली और अचानक छोड़ दिया, जिससे सन्नी दीवार से टकराकर बेहोश हो गया। उसे रात में ही अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी मृत्यु हो चुकी थी। मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पति-पत्नी के बीच नोकझोंक होती दिख रही है।मृतक सन्नी कुमार की शादी इसी साल 24 फरवरी को हसपुरा थाना क्षेत्र के कंचननगर निवासी उमेश महतो की पुत्री पल्लवी के साथ हुई थी।
गोह थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी पत्नी को बुधवार को जेल भेज दिया गया है।