World · BREAKING
पुलिस अधीक्षक ने किया देवकुंड थाना का औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश

गोह (औरंगाबाद) गुरुवार को पुलिस पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र नाथ वर्मा ने देवकुंड थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, अभिलेखों और पुलिस कर्मियों की कार्यशैली का जायजा लिया। इससे पूर्व थाना पहुंचते ही एसपी को थाना परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने थाना दैनिकी, मालखाना, सीसीटीएनएस व अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों का अवलोकन किया। लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए उन्होंने लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने थाना में आने वाले फरियादियों की समस्याओं के त्वरित समाधान, गश्ती और रात्रि गश्त को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। साथ ही महिला हेल्प डेस्क, शराबबंदी और अपराध नियंत्रण को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष निरंजन कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थें।