World · BREAKING

पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के रूपौली नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 13 में कल दोपहर हुई भीषण आगजनी की घटना अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है

Priya Malhotra ·Purniya Bihar ·3 min read ·July 3, 2026 ·10 views
पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के रूपौली नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 13 में कल दोपहर हुई भीषण आगजनी की घटना अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है, जिसमें चार परिवारों के घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। इस हादसे में घरों का सारा सामान, जीवनभर की जमा पूंजी और बच्चों के महत्वपूर्ण शैक्षणिक दस्तावेज भी आग की भेंट चढ़ गए। घटना की सूचना मिलते ही हम तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और अग्निपीड़ित परिवारों से मिलकर उनकी पीड़ा सुनी तथा गहरी संवेदना व्यक्त की। इस कठिन घड़ी में अपनी ओर से प्रत्येक प्रभावित परिवार को तत्काल ₹10,000-₹10,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही सांसद श्री पप्पू यादव जी ने पीड़ित परिवारों को कपड़े, बर्तन एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। हमने आपदा विभाग एवं रूपौली अंचलाधिकारी से दूरभाष पर बात कर तत्काल राहत उपलब्ध कराने का आग्रह किया, जिसके बाद प्रत्येक पीड़ित परिवार को ₹13,000-₹13,000 की सरकारी सहायता का चेक उपलब्ध कराया गया। इसके अतिरिक्त पूर्णिया जिलाधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों से पीड़ित परिवारों को नियमानुसार शीघ्र उचित मुआवजा उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया। दुःख की इस घड़ी में हम हरसंभव सहयोग के साथ पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़े हैं।