World · BREAKING
पटना में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है।
नदी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ट्रेन से लाई गई अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। हालांकि तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहे

।
पटना के नदी थाना क्षेत्र में जेठुली रेडियो स्टेशन के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान ट्रेन से परिवहन कर लाई गई 63 बोतल, कुल 47.500 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही शराब तस्कर मौके से फरार हो गए।
इस मामले में नदी थाना में फरार अभियुक्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस जगह पहुंचाया जाना था। पुलिस का कहना है कि पूरे तस्करी नेटवर्क का जल्द खुलासा किया जाएगा।