World · BREAKING
सोन दियारा में पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर 17 शराब भट्टियों को ध्वस्त कर शराब निर्माण सामग्री किया जप्त

ओबरा पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से अवैध शराब धंधेबाजों में मचा हड़कंप
ओबरा, औरंगाबाद
ओबरा थाना क्षेत्र के महदेवां गांव स्थित सोन दियारा क्षेत्र में रविवार की शाम पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी टीम गठित करते हुए छापेमारी अभियान चलाया जिसमें पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद करते हुए शराब बनाने वाली भट्टी तथा अन्य सामग्री को जप्त किया है। बताते चले की उक्त पुलिसिया कार्रवाई में 30 प्लास्टिक का गैलन जिसमें 15-15 लीटर देसी महुआ चूलाई शराब कुल 450 लीटर शराब जप्त किया गया है वही 17 शराब की चालू भट्ठी को ध्वस्त किया गया है साथ ही मौके से 32 छोटे बड़े आकार के अल्युमिनियम के तसला बरामद किया गया है एवं पुलिस ने एक व्यक्ति दाउदनगर थाना क्षेत्र के केसरारी गांव निवासी गुड्डू राजवंशी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि जिले के एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा के निर्देश पर एक छापेमारी टीम गठित करते हुए अवैध शराब के खिलाफ थाना क्षेत्र के सोन दियारा इलाके में छापेमारी अभियान चलाया गया है। छापेमारी टीम का नेतृत्व स्वयं थानाध्यक्ष नीतीश कुमार कुमार कर रहे थे टीम में शामिल अवर निरीक्षक दीपक कुमार, अनिल कुमार, अरुण कुमार एवं सशस्त्र पुलिस बल के साथ अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी किया गया जिसमें घटनास्थल से प्रयोग किए गए सभी सामग्री को जप्त की गई है सभी सामग्री को थाना लाते हुए बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तार शराब विक्रेता को न्यायालय भेजा गया है मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। विदित हो की ओबरा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ सोन दियारा इलाके में यह बड़ी कार्रवाई की है अवैध शराब निर्माण करने वाले लोगों पर यह बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।