World
देवहरा चौक पर 50 लीटर देसी शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त|

गोह (औरंगाबाद)। गोह थाना क्षेत्र के देवहरा चौक पर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 50 लीटर देसी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब के परिवहन में प्रयुक्त ग्लैमर मोटरसाइकिल को भी जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि ग्लैमर बाइक पर सवार दो युवक 50 लीटर देसी शराब लेकर देवहरा चौक की ओर जा रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने देवहरा चौक के पास घेराबंदी कर दोनों युवकों को शराब समेत पकड़ लिया।
गिरफ्तार युवकों की पहचान हसपुरा थाना क्षेत्र के कोइलवा गांव निवासी संजय चौधरी के पुत्र प्रेम कुमार (करीब 18 वर्ष) एवं श्रवण कुमार (करीब 20 वर्ष) के रूप में हुई है।
इस संबंध में गोह थाना कांड संख्या 259/26, दिनांक 20 सितंबर 2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने धारा 30(a) BPEA के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को 50 लीटर देसी शराब और ग्लैमर मोटरसाइकिल के साथ विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया है।