World · BREAKING

तीन वर्ष और 15 हजार के जुर्माना की सजा आर्म्स एक्ट के तहत अनुमण्डल व्यवहार न्यायालय ने सुनाई सजा

Admin ·Lavkush Maurya , Daudnagar ·3 min read ·June 27, 2026 ·14 views
तीन वर्ष और 15 हजार के जुर्माना की सजा आर्म्स एक्ट के तहत अनुमण्डल व्यवहार न्यायालय ने सुनाई सजा व्यवहार न्यायालय दाउदनगर के अनुमण्डलीय न्यायिक दंडाधिकारी विकास कुमार की अदालत ने खुदवां थाना कांड संख्या 33/2024 में आरोपी अंटू पांडे उर्फ बॉस पांडे को आर्म्स एक्ट की धारा 25 (1B)(a) एवं 26 के तहत दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई है। आरोपी को धारा 25(1B)(a) के तहत दो वर्ष का साधारण कारावास एवं 10000 रुपये जुर्माना तथा धारा 26 के तहत एक वर्ष का साधारण कारावास एवं 5000 रुपये जुर्माना दिया गया है। दोनों सजाएं साथ-साथ चलेंगी तथा कानून के अनुसार सेट-ऑफ का लाभ प्रदान किया गया है।